गवर्नर सत्यपाल मलिक ने संभाला मोर्चा, श्रीनगर के कई इलाकों और अस्पतालों का दौरा किया
   09-अगस्त-2019


शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सहमति के बाद जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन दो केंद्र शासित प्रदेशों में हो गया। उधर कश्मीर घाटी में भी स्थिति लगातार सामान्य बनी हुई है। 12 अगस्त को ईद है, इसको देखते हुए स्थानीय लोगों को सामान की आपूर्ति में कोई बाधा न आये, कानून व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए राज्यपाल ने खुद मैदान में उतरे और श्रीनगर के कई इलाकों, मार्केट्स और अस्पतालों का दौरा किया। आपको बता दें कि शुक्रवार को धारा 144 में भी ढील दी गयी थी और लोग भारी संख्या में नमाज के लिए बाहर निकले।
 
 
दिन में गवर्नर सत्यपाल मलिक ने डिविज़नल कमिश्नर के साथ रावलपोरा, रामबाग, जवाहर नगर, सोनवार और राजबाग इलाकों का दौरा किया। यहां गवर्नर ने मार्केट में खुली दुकानों पर घरेलू राशन की सप्लाई का जायजा लिया। इस दौरान वो ईद-उल-अजा के लिए बकरा मंडी भी गये। जहां बकरों की बिक्री बिना किसी प्रतिबंध के जारी है।
 
 
गवर्नर ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए अस्पतालों का भी दौरा किया। इसके लिए वो लाल देड़ अस्पताल और जीबी पंत अस्पताल गये। जहां गवर्नर ने मरीजों और डॉक्टरों से बात की और सुविधाओं का जायजा लिया।
 
 

 
 
 
जाहिर है जब प्रदेश का मुखिया खुद सड़क पर उतरकर अपनी टीम का हौसला बढायेगा तो लोगों में भी हौंसला बढ़ेगा और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ेगा।