NDTV की कश्मीर में प्रोपगैंडा कवरेज दिखाकर झूठ फैला रहा है पाकिस्तान, चैनल ने दी सफाई
   09-अगस्त-2019
 
 
आर्टिकल 370 हटने और दो प्रदेशों में पुनर्गठन के बाद भी कश्मीर घाटी में शांति बनी हुई। लेकिन NDTV, THE WIRE और THE SCROLL जैसे मीडिया संस्थान कश्मीर घाटी से ज़ुडी खबरें लगातार उल्टी चला रहे हैं। ऐसी कवरेज की जा रही है, जिससे लगता कि कश्मीरी युवाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही हो। जिसका सीधा फायदा पाकिस्तान उठा रहा है, पाकिस्तान के टीवी चैनलों औऱ सोशल मीडिया पर इन मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट्स को भारत सरकार के खिलाफ प्रोपगैंडा फैलाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ नमूने देखिए.... पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी NDTV की न्यूज क्लिप को इस्तेमाल कर झूठ फैला रहा है।
 
 
 

 
 
 
 
 
 
हालांकि ये पहली बार नहीं है, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर है। इसीलिए सोशल मीडिया पर इसको लेकर हंगामा मचा तो NDTV ने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर सफाई दी है कि वो मानता है कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला है और पाकिस्तान उसकी कवरेज का गलत इस्तेमाल कर रहा है। देखिए ट्वीट का स्क्रीनशॉट-
 
 
 

 
आर्टिकल 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में भी तक किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं है। शुक्रवार को दोपहर की नमाज के वक्त श्रीनगर में भारी संख्या में स्थानीय लोग मस्जिदों में पहुंचे। लेकिन अभी तक किसी अनहोनी की कोई सूचना नहीं है। लेकिन अगर मीडिया की यूं ही गैर-जिम्मेदाराना और देश विरोधी कवरेज जारी रही तो पाकिस्तान की शह कश्मीर में हिंसा भड़कना मुश्किल नहीं होगा। जाहिर है सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।