एलओसी पर फिर दिखा पाकिस्तानी आर्मी का दोहरा चरित्र, पहले हाजीपुर सेक्टर में हाथों में सफेद झंडा दिखाकर उठाये 2 जवानों के शव, फिर पुंछ में किया सीज़फायर उल्लंघन
   14-सितंबर-2019
 
 
पाकिस्तानी आर्मी एक तरफ एलओसी पर पुंछ जिले में बालाकोट और मानकोट एरिया में भारत की फॉरवर्ड पोस्ट पर मोर्टार से हमला कर रही है। दूसरी तरफ एलओसी पर हाजीपुर सेक्टर में पाकिस्तान आर्मी के जवान हाथों में सफेद झंडा उठाये सीजफायर करते हुए अपने जवानों के शव उठाने आते हैं।
 
 
पाकिस्तानी आर्मी का एक जवान 10 और 11 सितंबर की दरम्यानी रात को सीज़फायर उल्लघंन के बाद जवाबी फायरिंग में मारा गया था। चूंकि जवान पंजाब प्रांत के बहावलपुर का रहने वाला सिपाही गुलाम रसूल था। इसलिए बाद पाकिस्तान आर्मी ने 2 बार कवर फायरिंग करते हुए शव को उठाने की कोशिश की। लेकिन नाकामयाब रहे, इस कोशिश में उनका एक और जवान मारा गया। आखिरकार शुक्रवार को पाकिस्तानी आर्मी के जवान हाथों में सफेद झंडा लेकर आये और अपने जवानों के शव ले गये। पाकिस्तान के इस दोहरे चरित्र को वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया।
 
 
 
 
आमतौर पर पाकिस्तान आर्मी सेना के जवानों में भी भारी दोहरा व्यावहार अपनाती है, अगर मारा गया सैनिक पीओजेके का निवासी है, तो उसकी लाश यूं ही छोड़ दी जाती है। 30-31 जुलाई को मारे गये 4 जवानों के शव पाकिस्तान ने नहीं उठाये थे। क्योंकि वो पीओजेके के निवासी थे।
इस बीच पाकिस्तान ने एलओसी पर शनिवार को पुंछ जिले में फिर से सीज़फायर का उल्लंघन किया। बालाकोट औऱ मानकोट के एरिया में पाकिस्तान ने भारत की फॉरवर्ड पोस्ट को निशाना बनाते हुए मोर्टार और हेवी शेलिंग से हमला शुरू कर दिया। जिसके बाद भारतीय सेना भी माकूल जवाबी कार्रवाई कर रही है।