23 साल का ग्रेनेडियर हेमराज एलओसी पर पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद, पिछले महीने में पाकिस्तान ने 275 से ज्यादा बार किया सीज़फायर उल्लंघन
   02-सितंबर-2019

 
 
रविवार को पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में फिर से सीज़फायर उल्लंघन किया और भारी फायरिंग कर एलओसी पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। रविवार दिन में करीब एक बजे पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना का जवान इस फायरिंग में शहीद हो गया। इस जवान की पहचान ग्रेनेडियर हेमराज जाट के तौर पर हुई है। जोकि राजस्थान के अजमेर जिले का रहने वाला था। जिसने 2017 में आर्मी ज्वाइन की थी। हेमराज के बाद उनकी मां ढाका देवी अकेली रह गयी हैं।
 
पाकिस्तान जम्मू कश्मीर से संबंधित आर्टिकल 370 हटाने के बाद से लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। पिछले एक महीने में पाकिस्तान ने एलओसी पर 275 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन किया।
 
भारतीय सेना एलओसी पर पाकिस्तान के हमले का माकूल जवाब दे रही है। जवाबी हमलों में पाकिस्तान के करीब 20 सैनिक मारे जा चुके हैं। जबकि भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हुए हैं।