मुहर्रम के मौके पर पाकिस्तान में शिया समुदाय खिलाफ कट्टरपंथी सुन्नी संगठनों ने निकाली रैली, कई इलाकों में झड़पें
   05-सितंबर-2019

 
मुहर्रम के महीने में पाकिस्तान में एक बार फिर शिया समुदाय के खिलाफ हिंसक झड़पें शुरू हो गयी हैं। कराची में बुधवार को शिया समुदाय के खिलाफ कट्टरपंथी सुन्नी संगठनों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और “शिया काफिर” के नारे लगाये गये। इन सुन्नी संगठनों में सिपाह-ए-साहबा जैसे आतंकी संगठन भी शामिल थे। इन्होंने प्रदर्शन कर मुहर्रम महीने के दौरान निकाले जाने वाले ताजिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
 

 
 
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा शहर में ताजिया निकाले जाने के दौरान हिंसक झड़पें भी हुई। पंजाब पुलिस ने ताजिया निकालने के लिए माहौल भड़काने के आरोप में दर्जनों शियाओं को गिरफ्तार भी किया। इस दौरान पुलिस और ताजिया में शामिल शिया लोगों के झड़प भी हुईं। पुलिस के लाठीचार्ज में दर्जनों शिया घायल होने की खबर है, देखिए वीडियो-
 
इन घटनाओं से एक बार फिर पाकिस्तान की असलियत सामने हैं, जाहिर है पाकिस्तान में हिंदू, क्रिश्चियन और अमहदी ही नहीं, शिया भी सुरक्षित नहीं हैं। हर साल मुहर्रम महीने के दौरान सैंकड़ों हिंसक झड़पें देखने को मिलती है।