पाकिस्तान की नयी साजिश, उन्मादी पाकिस्तानी भीड़ की घुसपैठ कराने की कर रहा है कोशिश, शुक्रवार को फायरिंग में 3 घुसपैठिए घायल
    07-सितंबर-2019
 
 
 
 
 
शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर के पास लाम एरिया में तैनात भारतीय सैनिकों ने एलओसी पर संदिग्ध हलचल इंटरसेप्ट की। जिसमें पता चला एलओसी पार पाकिस्तानी पोस्ट के पीछे उन्मादी पाकिस्तानी सिविलियन की भीड़ नारेबाज़ी कर रही है। जिसके बाद इस भीड़ में से कम से कम 6 लोग आगे बढने लगे। इन्होंने पठानी सूट पहने हुए थे। ये लोग एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे थे, जब ये एलओसी से करीब 150 मीटर दूर से तब भारतीय सेना ने इनको पीछे हटाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद ये भीड़ वापिस पीछे हट गयी।
 
 
 
पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि पीओजेके के खुईरत्ता इलाके में एलओसी पार करने की कोशिश में 3 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक शुक्रवार को पीओजेके (पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर) के कोटली से सैंकड़ों लोगों की उन्मादी भीड़ एलओसी पार कर कश्मीर में घुसने की घोषणा कर आगे बढ़ी थी। जिसके बाद ज्यादातर लोग धीरे-धीरे वापिस लौट गये। लेकिन कई दर्जन पाकिस्तानी लोग एलओसी के करीब पहुंचने में कामयाब रहे हैं। यहां पर पाकिस्तानी आर्मी इनको जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कराने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन चौंकन्नी भारतीय सेना लगातार इन उन्मादियों को पीछे धकेलने में कामयाब रही है।
 
 
 

 
 एलओसी पार करने की कोशिश में घायल तीन लोग, स्रोत-पाकिस्तानी मीडिया
 
 
 
भारतीय सेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि हमारे जवान इन लोगों तितर-बितर करने के मकसद से फायरिंग कर रही है, पाकिस्तान जो सिविलियंस को भड़काने की कोशिश में लगा है, भारतीय आर्मी नहीं चाहती कि सिविलियंस को निशाना बनाया जाये। अब तक तक भारतीय जवान संयम बनाये हुए हैं।
 
 
 
 
ये है पाकिस्तान की नयी साजिश
 
 
 
दरअसल पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर के उन्मादी लोगों को भड़काकर जम्मू कश्मीर में घुसाने की कोशिश में लगा है, ताकि वो अगर वो अगर घुसपैठ करते हुए एलओसी या फिर जम्मू कश्मीर के अंदर मारे जायें, तो उनके नाम पर पाकिस्तान पीओजेके के बाकी लोगों को भड़काकर सिविल अपरायज़िंग के बहाने जम्मू कश्मीर में तनाव पैदा कर सके।
 
 
 
भारत के नेशनल सिक्योरिटी एज़वायज़र अजीत दोभाल ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार तनाव बढ़ाने की कोशिश में लगा है, एलओसी के पार 230 आतंकी के होने का पता चला है। जिनमें से कुछ घुसपैठ करने में कामयाब हो गये। कुछ गिरफ्तार किये गये हैं। पाकिस्तान ने एलओसी के 20 किमी के दायरे में कम्यूनिकेशन टॉवर लगाये हुए हैं, जो अपने घुसपैठ कर चुके आतंकियों तक संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
 
 
 
 
 
एनएसए अजीत दोभाल ने बताया कि पाकिस्तान के भेजे जा रहे कुछ संदेशों को भारतीय सेना ने इंटरसेप्ट किया है। जिसमें पाकिस्तान अपने ऑपरेटिव के कह रहा था- कितने ट्रक मूव कर रहे हैं, क्या तुम उनको रोक नहीं सकते। तुम लोगों के लिए चूड़ियां भिजवाये क्या..।
 
 
 
आपको बता दें कि इसी के बाद सोपोर में एक फ्रूट डीलर के परिवार पर हमले की खबर आई है।