शानदार खबर, चांद पर लैंड हुआ विक्रम लैंडर, ऑर्बिटर ने खोजी लोकेशन, जल्द संपर्क स्थापित होने की संभावना बरकरार
   08-सितंबर-2019
 
 
 
अंतिम क्षणों में चंद्रयान 2 मिशन के फेल होने की खबर के बाद इसरो से एक शानदार खबर मिली है। इसरो चीफ के सिवन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद पर विक्रम लैंडर की थर्मल इमेज ली है। जिससे पता चलता है कि विक्रम लैंडर ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। के सिवन के मुताबिक विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
 
 
 
 
आपको याद होगा कि चांद की सतह से 2.1 दूर विक्रम लैंडर का संपर्क इसरो से टूट गया था। लेकिन ऑर्बिटर सफलतापूर्वक काम कर रहा है, इसी ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की लोकेशन खोज़ निकाली है। इसरो फिलहाल संपर्क स्थापित करने की कोशिश में जुटा है।