जम्मू में नागरिकता कानून के समर्थन में जम्मूवासियों ने किया प्रदर्शन
   12-जनवरी-2020

jammu_1  H x W:
 
जम्मू में रविवार को नागरिकता कानून के समर्थन में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने देशवासियों से अपील करते हुये कहा कि वह हिंसा ना फैलाये। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि नागरिकता कानून देश विरोधी नहीं है, यह पाकिस्तान , अफगानिस्तान, बांग्लादेश में रहने वाले हमारे अल्पसंख्यक भाईयों, बहनों और माताओं के हित में है। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर आई स्पोर्ट सीएए और भारत माता की जय का नारा लगाया। प्रदर्शन के दौरान जम्मू-कश्मीर पीपल्स फोरम के कार्यकर्ताओं ने लोगों को सीएए से जुड़ी सही जानकारी दी और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
 

jammu_1  H x W: 
 
 
 
इससे पहले जम्मू के मुसलमानों ने भी सीएए के समर्थन में रैली की थी और लोगों को बताया था कि नागरिकता कानून मुस्लिम और देश विरोधी नहीं है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हिंसा ना फैलाने की अपील की थी।