उत्तरी कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आने से 3 जवान शहीद, 1 जवान लापता
   14-जनवरी-2020

army_1  H x W:
 
उत्तरी कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 3 जवान शहीद हो गये, वही एक अन्य जवान लापता है। आधिकारिक बयान के मुताबिक बीते दो दिनों से कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के कई जवान बर्फ में दब गये थे। अलग-अलग इलाकों में मौके पर पहुंची रेस्क्यू की टीम ने जवानों को बर्फ में से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस दौरान सेना के 3 जवान शहीद हो गये और 1 अन्य जवान लापता है। रेस्क्यू टीम द्वारा लापता जवान की तलाश जारी है।
 
 
 
 
 
अभी हाल ही में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक पोर्टर शहीद हो गया था , वहीं दो अन्य पोर्टर घायल हुये थे। रेस्क्यू टीम ने घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया था।