लद्दाख के द्रास में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का 1 जवान शहीद, 3 घायल
   16-जनवरी-2020

dras_1  H x W:
 
लद्दाख के द्रास क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का 1 जवान शहीद हो गया, वहीं 3 जवान घायल है। आधिकारिक बयान के मुताबिक गुरुवार की सुबह सेना के जवान गस्त कर रहे थे, तभी हिमस्खलन की चपेट में आने से 4 जवान बर्फ के नीचे दब गये। घटना के तुरंत मौके पर पहुंची रेस्क्यू की टीम ने जवानों को बर्फ में से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। लेकिन मौके पर ही सेना के 1 जवान शहीद हो गया, वहीं 3 अन्य जवान घायल हुये । रेस्क्यू टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब ठीक है। बता दें कि द्रास भारत का सबसे ठंडा क्षेत्र है, ठंड में यहां पर तापमान माइनस 20 डिग्री से माइनस 25 डिग्री तक पहुंच जाता है।
 
 
 
अभी बीते दो दिन पहले ही उत्तरी कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 3 जवान शहीद हो गये थे।