गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर पुलिस से बर्खास्त, गैलेन्ट्री अवॉर्ड भी छीना, रिमांड पर लेगी NIA
   16-जनवरी-2020

Devendra Singh_1 &nb
 
 
आतंकियों की मदद करने के मामले में गिरफ्तार जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह पर कार्रवाई लगातार जारी है। जम्मू कश्मीर सरकार ने देवेंद्र सिंह को पुलिस सर्विस से बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिये हैं, डिप्टी एसपी पद पर तैनात 57 साल के देवेंद्र सिंह 3 साल बाद रिटायर होने वाले थे। अब उनको रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले भत्ते और सुविधांए भी नहीं मिलेंगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस ने 2018 में देवेंद्र सिंह को दिये गये वीरता सम्मान शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल फॉर गैलेन्ट्री को भी वापिस ले लिया है।
 
 
उधर आतंकियों के साथ देवेंद्र सिंह के तार किस हद तक जुड़े हैं। इसके गहन जांच जारी है, इस मामले में पूछताछ के लिए नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी यानि एनआईए भी देवेंद्र सिंह को रिमांड पर लेगी। माना जा रहा है कि 2001 में पार्लियामेंट पर हमले के मामले में देवेंद्र सिंह के शामिल होने की आशंका को देखते हुए पूछताछ की जा सकती है। इसके लिए देवेंद्र को दिल्ली लाया जा सकता है।
 
 
इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट समेत अन्य वित्तीय जांच एजेंसियां देवेंद्र सिंह के अकाउंट्स औऱ संपत्तियों की जांच में जुटी हैं। आईटी डिपार्टमेंट देवेंद्र सिंह का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड छान रही है। वहीं जांच एजेंसियां ने कुलगाम में देवेंद्र सिंह के घर पर भी छापेमारी की है।