सिंध, पाकिस्तान में एक और नाबालिग हिंदू लड़की अगवा, 1 हफ्ते के अंदर ये तीसरा मामला
   17-जनवरी-2020

pak_1  H x W: 0
 
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक और हिंदू लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। लड़की की पहचान सिंध प्रांत के जकोबाबाद निवासी महक कुमारी के रूप में हुयी है। नाबालिग लड़की महक कुमारी की उम्र महज 14 साल है, वह क्लास 9 की छात्रा है। महक के पिता ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी को अली रजा नाम के एक शख्स ने अगवा किया है। बता दें कि अली रजा दो बार शादी कर चुका है उसके 4 बच्चे भी है। उन्होंने बताया कि अली रजा ने एक दिन पहले लड़की को अगवा किया है। लड़की के पिता ने पाकिस्तान पुलिस से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। लड़की के पिता लगातार पुलिस से मदद की मांग कर रहे है। मामला मीडिया में उठने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
 
 
पाकिस्तान में बीते कुछ महीनों में करीब 50 लड़कियों का अपहरण करके उनको जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराया गया है। इन 50 लड़कियों में सिंध प्रांत की नाबालिग लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा है। अमेरिका में स्थित सिंध फाउंडेशन के आकड़ों के मुताबिक हर साल करीब 1 हजार सिंध लड़कियों का अपहरण होता है।
 
pak_1  H x W: 0
 
 
बता दें कि अभी हाल ही में मुस्लिम युवकों ने सिंध की दो बहनों को अगवा किया है। दो बहनें सिंध प्रांत के उनरउमर गांव की रहने वाली थी। अगवा करने वाले मुस्लिम युवकों की पहचान आबदिन और सारेह के रूप में हुई है। पाकिस्तान पुलिस ने इस मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
 
पाकिस्तान में हिंदू और सिख लड़कियों के अपहरण और धर्मपरिवर्तन के मामले तेजी से बढ़ रहे है। पाकिस्तान में मुसलमान युवक हिंदू और सिख लड़कियों का पहले अपहरण करते है, फिर इस्लाम कबूल कराकर उनकी किसी भी युवक के साथ शादी कर देते है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के सुरक्षित होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान इन सभी घटनाओं पर हमेशा चुप रहते है। वहीं पाकिस्तानी सरकार अभी तक अल्पसंख्यकों के हित में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।