आरएसएस स्वयंसेवक ने माउंट एवरेस्ट पर लगाई शाखा, साउथ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोनकागुआ पर फहराया CAA समर्थन का झंडा
   17-जनवरी-2020

RSS Shakha in australia_1
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और पर्वतारोही विपिन चौधरी ने 2 अनोखे कीर्तिमान स्थापित किये हैं। विपिन चौधरी ने एक तरफ तो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर आरएसएस शाखा लगाने का दावा किया है, तो दूसरी तरफ एशिया से बाहर दुनिया की सबसे ऊँची चोटी अकोनकागुआ पर नागरिकता कानून के समर्थन में झंडा लहराया। मुरादनगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले विपिन चौधरी सह-महानगर कार्यवाह और केजीके डिग्री कॉलेज में लॉ के विद्यार्थी हैं।
 

RSS Shakha in australia_1
 
 
विपिन चौधरी ने हाल ही में अर्जेंटीना में माउंट अकोनकागुआ, जोकि एशिया से बाहर सबसे ऊंची पर्वत चोटी (22,482 फीट), पर -50 डिग्री के तापमान में झंडा लहराने में सफलता हासिल की। इस दौरान विपिन ने 1 जनवरी को इसी चोटी पर नागरिकता कानून के समर्थन में झंडा फहराया। विपिन के मुताबिक उन्होंने इस चोटी पर 18 दिसंबर को चढ़ाई शुरू की थी, तब ये बिल पास हो चुका था और इसके विरोध में देश में प्रदर्शन शुरू हो चुके थे। लिहाजा उनके मन में युक्ति थी कि एशिया के बाहर सबसे ऊंची चोटी से नागरिकता कानून के समर्थन का परचम लहरायेंगे और दुनिया को एक संदेश देंगे।
 
 
माउंट एवरेस्ट पर आरएसएस शाखा
 

RSS Shakha in australia_1 
 
 
विपिन चौधरी इससे पहले माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक परचम लहरा चुके हैं, बल्कि विपिन ने दुनिया के सबसे ऊंची चोटी पर शाखा लगाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। जोकि विपिन 22 मई 2019 को किया था।
देशभर में रोज़ाना लगभग 60 हज़ार से ज्यादा शाखाएं लगायी जाती हैं, जोकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सबसे बेसिक यूनिट होती है। इसमें स्वयंसेवक भगवा लहराते हैं, ध्वजप्रणाम करते हैं और देश के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए प्रार्थना की जाती है। यहां विपिन चढ़ाई पूरी करने के बाद न सिर्फ तिरंगा लहराया, बल्कि उसके बाद भगवा ध्वज के साथ शाखा लगायी। एक स्वयंसेवक के तौर पर विपिन चौधरी ने अपने इस सपने को पूरा किया।
 

RSS Shakha in australia_1