गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह से प्रशंसा पदक और प्रमाण पत्र छीना गया, NIA द्वारा पूछताछ जारी
   21-जनवरी-2020

jk_1  H x W: 0
 
 
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बीते सोमवार को निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह से डीजीपी द्वारा दिया गया प्रशंसा पदक और प्रमाण पत्र वापस ले लिया है। अभी हाल ही में डीएसपी से शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल भी वापस लिया गया है। बता दें कि देवेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
 
 
 
 
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने देवेंद्र सिंह से सोमवार को पदक जब्त करने का आदेश दिया था। देवेंद्र सिंह को 31 दिसंबर 1998 को प्रशंसा पदक और सर्टिफिकेट दिया गया था। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 15 जनवरी को देवेंद्र से शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक भी जब्त कर लिया था। बहादुरी के लिए दिया जाने वाला यह मेडल देवेंद्र सिंह को 2018 में दिया गया था।
 
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देवेंद्र सिंह को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों नवीद और अल्ताफ के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एक वकील भी उनके साथ था जो आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहा था। गृह मंत्रालय ने देवेंद्र सिंह केस की जांच नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है।