सेना की उत्तरी कमान मुख्यालय पहुंचे सेनाध्यक्ष एमएम नरवाणे, सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा
   23-जनवरी-2020

army_1  H x W:
 
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे गुरुवार को उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के मुख्यालय का दौरा किया। जहां पर सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करके नियंत्रण रेखा की सुरक्षा स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सेनाध्यक्ष को नियंत्रण रेखा और सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ी सुरक्षा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक के बाद सेनाध्यक्ष एमएम नरवाणे ने मुख्यालय पर उपस्थित सेना के अन्य जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। बता दें कि सेनाध्यक्ष बनने के बाद मनोज मुकुंद नरवणे की यह पहली जम्मू-कश्मीर की यात्रा है। बीते बुधवार से वह दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर है।
 
 
 
 
 
अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कई सीमावर्ती क्षेत्रों और सेना की चौकियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात करके जवानों का हौसला बढ़ाया । उन्होंने जवानों से कहा कि वह अपना हौसला ऐसे ही बुलंद रखे, उनके साहस के वजह से ही देश की सरहद सुरक्षित है।