160 मस्जिदों को बंद करेगा फ्रांस, ऑस्ट्रिया ने भी बंद की दर्जनों मस्जिदें, 14 साल तक की लड़कियों के हिजाब पर भी पाबंदी
   04-जनवरी-2020

France will close 160 mos
 
फ्रांस में बढ़ते इस्लामिक कट्टरवाद को देखते हुए सरकार ने देशभर में स्थापित 160 मस्जिदों को बंद करने का फैसला किया है। फ्रांस सरकार इस कार्रवाई एक साथ नहीं बल्कि धीरे-धीरे अगले एक-दो महीने में अंजाम देगी। फ्रांस सरकार इस कार्रवाई के लिए “स्टेट ऑफ इमरजेंसी” कानून का सहारा लेगी। जिसके प्रावधान के तहत प्रशासन के पास किसी भी धार्मिक स्थल के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार होता है। इसी प्रावधान के तहत पिछले 2 हफ्तों में फ्रांस सरकार ने 3 बड़ी मस्जिदों को बंद कर चुकी है। देश में ये पहली बार है, जब फ्रांस सरकार ने पहली बार इस कानून का सहारा लेते हुए किसी भी धार्मिक स्थल पर कार्रवाई की है।
 
 
 

France will close 160 mos 
 
आतंरिक मामलों के मंत्री बर्नॉर्ड कैजेन ने पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि- बुधवार को पुलिस ने पेरिस शहर के पूर्वी हिस्से में एक कट्टरपंथी मस्जिद को बंद कर दिया और उसके इमाम को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से रिवॉलर समेत कई हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन मस्जिदों से जिहादी साहित्य भी बरामद किया।
 
 
बर्नॉर्ड कैजेन के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने 9 अन्य आरोपियों को नजरबंद किया है और 22 मुस्लिम विदेशियों को देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। न्यूज़ एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक इमाम मोहम्मद हम्मोमी के की संपत्ति भी फ्रीज़ कर दी गयी है।
 
 

France will close 160 mos 
 
 
आतंरिक मामलों के मंत्री ने बताया कि पेरिस के जेनविले औ ल्योन शहर में स्थापित 2 अन्य मस्जिदों पर बंद करने की कार्रवाई की गयी है। इस्लामिक कट्टरपंथियों पर की गयी अब तक की कार्रवाई के आंकड़ों के मुताबिक पुलिस ने 2,235 घरों, इमारतों पर छापेमारी की है। जिसमें 232 इस्लामिक कट्टरपंथियों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे अब तक 334 खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं।
 
 
एक सरकारी आंकड़े के मुताबिक फ्रांस में फिलहाल 2600 से ज्यादा मस्जिदें है। जिसमें से 70 फीसदी मस्जिदों का निर्माण पिछले 15 सालों में हुआ है। फ्रांस में तेज़ी से बढ़ते इस्लामिक कट्टरपंथ के चलते सरकार ने ये कड़ा फैसला उठाने का निर्णय लिया है।
 
 
ऑस्ट्रिया में भी बड़ी कार्रवाई
 
 
पूरे यूरोप में बढ़ते इस्लामिक कट्टरवाद में हाल ही में सबसे बड़ी कार्रवाई ऑस्ट्रिया सरकार ने की है। ऑस्ट्रिया की नयी सरकार ने देशभर में दर्जनों बड़ी मस्जिदों को बंद कर दिया है। साथ ही देश में 14 साल से कम उम्र की बच्चियों को हिजाब पहनाने पर भी बैन लगा दिया है।