सांसद जामयांग ने की एलजी से मुलाकात, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के बीच संपत्ति बंटवारे पर चर्चा
   07-जनवरी-2020

murmu_1  H x W:
 
लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से राजभवन में मुलाकात की थी। इस दौरान सांसद जामयांग ने उपराज्यपाल से नये केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की। जिसमें सरकार द्वारा संचालित विभागों में कर्मचारियों का युक्तिकरण और लद्दाख से आने वाले कर्मचारियों के स्थानांतरण जैसे मुद्दे शामिल थे। साथ ही जामयांग ने गिरीश चंद्र मुर्मू से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच राज्य संपत्ति बंटवारे को लेकर चर्चा की और उपराज्यपाल को लद्दाख में हो रहे नये विकास कार्यों के बारे में  भी बताया। 
 
 
 
जामयांग ने जम्मू-कश्मीर के शैक्षणिक संस्थानों में लद्दाख से संबंधित अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के छात्रों को आरक्षण जारी रखने के लिये उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से अनुरोध किया। उन्होंने
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों की विकासात्मक आकांक्षाओं को लेकर भी बातचीत की थी।