पुंछ सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक पोर्टर शहीद, दो घायल
   08-जनवरी-2020

pooch_1  H x W:
 
पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार की रात हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक पोर्टर शहीद हो गया, वहीं दो अन्य घायल है। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर के पास मंगलवार की देर रात आये हिमस्खलन की चपेट में आकर सेना के 3 पोर्टर बर्फ के नीचे दब गये। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बर्फ में दबे पोर्टर को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। लेकिन उसमें से 1 पोर्टर शहीद हो गया बाकि 2 अन्य घायल थे, जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
इससे पहले बीते 3 दिसंबर को भी उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास 2 अलग-अलग हिमस्खलन की घटनाओं में सेना के 4 जवान शहीद हो गये थे। तंगधार सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में सेना के 3 जवान और गुरेज सेक्टर में गश्त के दौरान बर्फीली तूफान की चपेट में आने से 1 जवान शहीद हुआ था।