भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों के ऊपर की बड़ी जवाबी कार्रवाई, 5 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
   11-दिसंबर-2020


KASHMIR_1  H x

भारतीय सेना ने बीते गुरुवार की रात पाकिस्तानी सैनिकों के ऊपर बड़ी जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में सिविलियन आबादी और  सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने बड़ी जवाबी कार्रवाई करते हुये पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया और 5  पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। वहीं भारतीय सेना की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुये हैं। बता दें कि पाकिस्तान कभी भी अपने घायल और मारे गये जवानों की सही संख्या नहीं बताता है।
 

ceasefire_1  H


गौरतलब है कि पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन की आड़ में लगातार आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना चौकन्नी है और लगातार घुसपैठियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने इस साल अभी तक करीब 3200 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन किया है। साथ ही बिना उकसावे के सैन्य और सिविलियन इलाकों में गोलाबारी की है। जिसमें अभी तक करीब 30 नागरिकों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा घायल हुये हैं।