CHRONOLOGY: 1965 के युद्ध में पाकिस्तान के 13 पैटन टैंकों को नष्ट करने वाले मेजर भास्कर रॉय की कहानी
02-सितंबर-2026
Total Views |
एक तरफ 100 से ज्यादा बेहद शक्तिशाली पाकिस्तानी पैटन टैंक और दूसरी तरफ केवल 20 अपेक्षाकृत हल्के AMX-13 भारतीय टैंक... लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना को पीछे हटना पड़ा.
बात है साल 1965 की और छंब की इस लड़ाई में भारतीय सेना की उस टुकड़ी को लीड़ कर रहे थे मेजर भास्कर रॉय.
जम्मू कश्मीर नाऊ की सीरीज क्रोनोलॉजी के इस खास एपिसोड में कहानी महावीर चक्र मेजर भास्कर रॉय की. जिन्होंने टैंक-टू-टैंक आमने सामने की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना के 13 पैटन टैंकों को नेस्तनाबूत कर दिया.