KashmiriHindu का नरसंहार और फारूक अब्दुल्ला की दोगली सियासत
07-सितंबर-2026
Total Views |
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला जब कश्मीरी हिंदुओं को हाल ही आतंकी संगठनों से मिल रही धमकियों पर बोलते हैं तो उनका पहला सवाल ये नहीं होता कि धमकी किसने दी, उनका पहला सवाल होता है खतरा कहां है ?
अब्दुल्ला कहते हैं, 'ये धमकियां कौन दे रहा है? क्या कश्मीरी हिंदू यहां रहते नहीं हैं? यहां के अधिकारी सब बाहर के हिंदू हैं—DIG, DG और SP, जिला SP तक हिंदू हैं. डिप्टी कमिश्नर भी हिंदू हैं. उन्हें धमकियां क्यों नहीं दी जा रही ? ये साजिश है.
फारूक दिल्ली पर निशाना साधते हैं. और कहते हैं डर पैदा किया जा रहा है. वो आरोप लगाते हैं इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है.