@@INCLUDE-HTTPS-REDIRECT-METATAG@@ बलूचिस्तान में आर्मी कैंट पर विद्रोही हमला, TTP ने मार गिराए एक कैप्टन समेत 5 सैनिक

बलूचिस्तान में आर्मी कैंट पर विद्रोही हमला, TTP ने मार गिराए एक कैप्टन समेत 5 सैनिक

 
पाकिस्तान में नए साल का आग़ाज़ हुआ आर्मी कैंट पर विद्रोही हमले के साथ। हमला सुबह करीब 6 बजे बलूचिस्तान के लोरलाई इलाक़े में स्थित आर्मी कैंट पर हुआ। हालांकि इस खबर को पाकिस्तान में चैनलों में नहीं चलाया जा रहा है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ विद्रोहियों ने हमला कैंट में स्थित आईएसआई के डीटेंशन सेंटर पर किया गया। जहाँ पर बलोचिस्तान विद्रोहियों को अगवा कर रखा जाता है। हमला इतना पावरफुल था कि इस हमले में कम से कम 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जिसमें एक आर्मी कैप्टन भी शामिल है। इसके अलावा 5 सैनिक घायल हो गए।
 
 
 
 
ख़बरों के मुताबिक विद्रोहियों की संख्या कम से कम 6 तक हो सकती है। हमला लगातार कई घंटों तक चलता रहा। जो अब तक जारी है। इसके लिए अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गयी है। उधर तहरीक-ए -तालिबान-पाकिस्तान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।