@@INCLUDE-HTTPS-REDIRECT-METATAG@@ यहीं स्पीड रही तो 2030 में इंडियन इकॉनोमी होगी नंबर 2, अमेरिका से ऊपर, चीन होगा नंबर 1 - WEF

यहीं स्पीड रही तो 2030 में इंडियन इकॉनोमी होगी नंबर 2, अमेरिका से ऊपर, चीन होगा नंबर 1 - WEF

 
 
 
वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम दुनिया भर के देशों की इकॉनोमी की नब्ज पर नजर रखता है, इन दिनों दावोस स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम सालाना सम्मेलन चल रहा है। इसी वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम ने 2030 में टॉप 10 इकॉनोमी की भविष्यवाणी की है। जिसमें कई चौंकाने वाली भविष्यवाणी की गयी है। इसके मुताबिक अगर इंडियन इकॉनोमी की विकास दर ऐसे ही रही तो, 2030 तक इंडिया फिलहाल नंबर वन इकॉनोमी अमेरिका का पीछे छोड़ देगा। इन नये इंडेक्स के मुताबिक इंडियन इकॉनोमी नंबर 2 पर पहुंच जायेगी। जबकि नंबर 1 के पायदान पर होगा चीन...। 
 
 
 
2030 World's Top 10 Economies
 
1. चीन
2. इंडिया
3. अमेरिका
4 .जापान
5. इंडोनेशिया
6. रूस
7. जर्मनी
8. ब्राजील
9.  मेक्सिको
10.  यूनाईटेड किंगडम
 
 
 
इस ताज़ा भविष्यवाणी ने 2016 की भविष्यवाणी को पीछे छोड़ दिया है। 2016 में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम ने 2030 तक तीसरे नंबर की बड़ी इकॉनोमी बनने का दावा किया था। लेकिन पिछले 3 सालों में दुनियाभर के बाजार में जबरदस्त बदलाव देखा गया है। अब नये अनुमानों के मुताबिक इंडिया के आसार बहुत मजबूत दिखायी दे रहे हैं।