@@INCLUDE-HTTPS-REDIRECT-METATAG@@ जम्मू कश्मीर पुलिस के लिए खुशखबरी, आंतकवाद से लड़ने के लिए मिलेगा हार्डशिप अलाउंस

जम्मू कश्मीर पुलिस के लिए खुशखबरी, आंतकवाद से लड़ने के लिए मिलेगा हार्डशिप अलाउंस

 
जम्मू कश्मीर में शांति बहाली और आतंकवाद से निपटने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस का योगदान किसी से कम नहीं है। पुलिस के जवान सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर आतंकवाद का मुकाबला करते हैं। साल 2018 में आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद 91 जवानों में से भी सबसे ज्यादा 45 जम्मू कश्मीर पुलिस से थे। इसीलिए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल प्रशासन ने फैसला किया है कि विपरित परिस्थितियों में देश सेवा करने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को अतिरिक्त हार्डशिप अलाउंस दिया जायेगा। जम्मू कश्मीर पुलिस के सिपाही की औसत सेलरी अभी 33 हजार के आसपास है।
 
 

 पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए चीफ सेक्रेटरी बीवीआर सुब्रमनयम
 
राज्य प्रशासन ने इस संबंध में फैसला कर लिया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है। जोकि इस हफ्ते के अंत तक कर दी जायेगी। जाहिर है इससे जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों के बड़ी राहत मिलेगी। जम्मू कश्मीर पुलिस में फिलहाल 83 हजार जवान हैं, जिनको इसका फायदा मिलेगा।