अमेरिका ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा – 26/11 मुंबई हमले के दोषियों को अब तक नहीं मिली सजा

27 Nov 2019 20:03:17

 
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि 26/11 मुंबई हमले के दोषियों को अब तक सजा नहीं मिली है। माइक ने बीते मंगलवार को 26/11 2008 मुंबई हमले की 11 वीं बरसी के मौके पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। पोम्पियो ने कहा कि पूरी दुनिया 26/11 के हमले के बाद दहशत में थी, लेकिन 11 साल बाद भी उस हमले की साजिश रचने वाले अपराधियों को सजा नहीं मिली है। पोम्पियो ने हमले की 11 वीं बरसी के मौके पर हमले में मारे गये 6 अमेरिकियों सहित 166 लोगों को श्रद्धांजलि दी। माइक पोम्पियो ने आगे कहा कि यह मृतकों के परिवारों के लिये दुख की बात है कि जिन्होंने भी मुंबई हमले की साजिश रची, उन्हें अब तक सजा नहीं दी गई।
 
 
 
 
अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन
 
अमेरिका में 26/11 हमले की 11 वीं बरसी के दिन पाकिस्तानी दूतावास के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह मुंबई हमले में पाकिस्तान की भूमिका के विरोध में आवाज उठाने के लिये पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। 
 
मुंबई हमले में 28 विदेशी नागरिक सहित 166 लोगों की हुई थी मौत
 
26 नवंबर 2008 को 10 आतंकी कराची, पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते मुंबई आये थे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल सहित नरीमन हाउस पर हमला किया था। इस हमले में 166 लोग मारे गये थे, इनमें 28 विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
Powered By Sangraha 9.0