पाकिस्तान ने एक बार फिर शुक्रवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसमें 2 जवानों के घायल होने की सूचना है। घायल जवानों को इलाज के लिये आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शुक्रवार देर शाम सिविलियन आबादी और सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।
पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। बीते गुरुवार को भी पाकिस्तान सेना ने पुंछ के शाहपुर किरनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। जिसमें 13 वर्षीय बच्ची सहित एक नागरिक के घायल होने की सूचना थी।