भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों के ऊपर की बड़ी जवाबी कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

26 Dec 2019 11:46:53
 
pak army_1  H x
 
भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों के ऊपर बड़ी जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर में सिविलियन आबादी और सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे। हालांकि इस हमले में एक स्थानीय महिला की मौत हो गयी और भारतीय सेना के सुबेदार वीरेश कुलहट्टी शहीद हो गये। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुये पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया और 2 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तान कभी भी अपने घायल और मारे गये जवानों की सही संख्या नहीं बताता है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में करीब 4 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक घायल हुये है।
 
 
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार की सुबह कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर उल्लंघन की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है।
Powered By Sangraha 9.0