कश्मीर में तापमान माइनस 6 डिग्री, डल झील के कई हिस्से जमकर बने बर्फ

30 Dec 2019 13:18:37

dal lake_1  H x
 
 
कश्मीर में भारी बर्फबारी और शीतलहर के कारण वहां का तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। बीते रविवार को कश्मीर का तापमान माइनस 6 डिग्री से भी कम हो गया था। अत्यधिक ठंड के कारण श्रीनगर की मशहूर डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गये है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीते रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि अभी कुछ दिनों तक कश्मीर का न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
 
 
 
 
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार कहा कि 30 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावित होने की संभावना है। इसके तहत 1,2 जनवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगा।
Powered By Sangraha 9.0