ऐतिहासिक: हिंदी बनी यूएई की अदालतों में तीसरी आधिकारिक भाषा, अरबी और अंग्रेज़ी के साथ अब हिंदी में भी होगी कार्यवाही
   10-Feb-2019

 
खाड़ी देश यूनाइटेड अरब अमीरात में हिंदी में एक खास दर्ज़ा हासिल हुआ है। द अबू धाबी न्यायिक विभाग ने देश की अदालतों में आधिकारिक भाषा के तौर पर हिंदी में शामिल करने का फैसला लिया है। इससे पहले तमाम अदालतों में सिर्फ अरबी और अंग्रेज़ी भाषा में काम होता था। दरअसल इसका कारण है यूएई में भारतीयों की आबादी जोकि कुल आबादी का करीब 30 फीसदी है। जो संख्या करीब 26 लाख के आसपास है। स्थानीय लोगों के बाद भारतीयों की संख्या सबसे ज़्यादा है।
 
ऐसे में अदालतों से जुड़े मामलों और नियम-प्रक्रियाओं को ज़्यादा से ज़्यादा बेहतर तरीके से भारतीय समझ पाएंगे। अबू धाबी न्यायिक विभाग के मुताबिक प्लान-2021 के तहत अदालत की कार्यवाही में पारदर्शिता लाने के लिए हिंदी को शामिल करने का फैसला लिया गया है। बहरहाल ये फैसला विदेशों में भारतीयों के बढ़ते वर्चस्व और हिंदी की उपादेयता को प्रदर्शित करता है।