जम्मू में लोकल और कश्मीरी छात्रों की आपसी झड़प के बहाने जम्मू को विलेन बनाने की साजिश, कश्मीर के नेता भी साजिश में शामिल
   12-Feb-2019
 
 
जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते कश्मीर घाटी और जम्मू के बीच यातायात ठप्प पड़ा है। जिसके चलते हज़ारों छात्र और कश्मीरी पैसेंजर जम्मू शहर में फंस गये। जाहिर है इनकी मुसीबत बढ़नी तय थी। साइंस कॉलेज जम्मू के पास एक बिल्डिंग में जमा कुछ कश्मीरी स्टूडेंट्स ने बदइंतजामी के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसमें एंटी-इंडिया नारेबाज़ी भी की गयी। साइंस कॉलेज के छात्रों ने इसका विरोध किया तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। इसको लेकर कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर किये गये जिसमें दावा किया गया कि कश्मीरी छात्रों पर लोकल स्टूडेंट्स ने पत्थर फेंके। बस फिर क्या था कश्मीर घाटी में राजनीति करने वाले और कथित पत्रकारों ने इसको जम्मू बनाम कश्मीर का मुद्दा बना दिया।
 
 
कई पत्रकारों ने तुरंत जम्मू को कोसना शुरू कर दिया और जम्मू के लोगों को सबक सिखाने तक के फतवे जारी कर दिये।
 

 
 
इसके बाद घाटी की पार्टियों के नेता उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने भी मामले की तह तक जाये बिना जम्मू के छात्रों को घेरना शुरू कर दिया, जो इनके ट्वीट्स से साफ जाहिर है।
 

 
 

 
 
 
जब नेता ऐसी भाषा बोल रहे हों तो आम जनता भला कैसे पीछे रहेगी, कुछ ने तो जम्मू का बायकॉट करने तक की सलाह दे डाली।
 
 


 

 
सज्जाद लोन ने भी मामले को उठाया, लेकिन थोड़े बेहतर तरीके से
 
सोशल मीडिया और लालचौक मीडिया पर एक ऐसा पैटर्न तैयार किया और दिखाया जा रहा है, जिससे साबित करने कोशिश की जा रही है, कि जम्मू में फंसे कश्मीरी छात्रों और लोगों की मुश्किलें जम्मू के लोगों की वजह से बढ़ी हैं।
 
 
देखिए जम्मू की असली तस्वीर
 
 
सच ये हैं कि जम्मू में फंसें कश्मीरी छात्रों और यात्रियों के लिए जम्मू के कईं स्थानीय हिंदू संगठन, मंदिर, गुरूद्वारे और नेता ने न सिर्फ खाना मुहैया करा रहे हैं। बल्कि इन कश्मीरियों के लिए अपने दरवाजे भी खोल दिये हैं।
 
 
 
 
 
जम्मू में कई सिख गुरूद्वारों में कश्मीरियों के लिए लंगर और रात गुजारने के लिए दरवाज़े खुले हैं।
 

 
 
 
जम्मू में जगह-जगह फंसें कश्मीरियों के लिए धर्मशालाएं खोल दी गयीं हैं। यहां तक कि मोबाइल टॉयलेट का भी इंतजाम किया गया है।
 

 
 
 
 
 
जम्मू के छात्रों पर लाठीचार्ज
 
 
जम्मू में आज साइंस कॉलेज के छात्रों ने उन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिन्होंने सोमवार को साइंस कनाल रोड़ पर देश विरोधी नारे लगाये थे। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे इन छात्रों पर ही जमकर लाठियां भांजी। जिसमें कईं छात्रों के घायल होने की खबर है। देखिए तस्वीरें-
 


 
 
सोमवार को एयरफोर्स ने करीब 200 कश्मीरियों को एयरलिफ्ट कर जम्मू से श्रीनगर पहुंचाया था।