अमरनाथ धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा
   02-अप्रैल-2019
 
बाबा अमरनाथ धाम के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है, कि बालताल और चंदनवारी रूट से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। 46 दिनों चलने वाली ये यात्रा मासिक शिवरात्रि के दिन 1 जुलाई से शुरू होगी और श्रावण पूर्णिमा के दिन 15 अगस्त को सम्पन्न होगी। जो भी श्रद्धालू इस साल बाबा अमरनाथ के दर्शन के इच्छुक हैं। उनको अभी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना परमिशन यात्रा की इजाजत नहीं होगी।
 
 
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए श्रद्धालू पंजाब नेशनल बैंक, जे एंड के बैंक और यस बैंक की 440 आधिकारिक ब्रांच में जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ले सकते हैं और रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इन बैंकों की देश के तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों फैली ब्रांच में आप जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 13 साल से कम और 75 साल से बूढ़े व्यक्ति को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा 6 सप्ताह से ऊपर प्रेंग्नेंट महिला को भी यात्रा की परमिशन नहीं होगी।
 
 
 
यात्रा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए डायल करें 
Helpline No. 0191-2503399
 
 
 
 
रजिस्ट्रेशन के इस परपंरागत तरीके के अलावा बोर्ड ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा मुहैया कराने का भी प्रस्ताव रखा है। लेकिन इसमें प्रतिदिन कुछ श्रद्धालुओं का ही रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा। रजिस्ट्रेशन कराते वक्त श्रद्धालू को कंपलशरी हेल्थ सर्टिफिकेट जमा कराना होगा। जिसको हासिल करने के लिए डॉक्टर और संस्थानों की लिस्ट नीचे लिंक पर जाकर हासिल कर सकते हैं। श्रद्धालुओं को इन्हीं नामित डॉक्टरों या संस्थानों द्वारा जारी किया हुआ सर्टिफिकेट जमा कराना होगा।
 
 
 
 
 
जो यात्री हेलीकॉप्टर सर्विस के द्वारा यात्रा करना चाहते हैं। उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। हेलीकॉप्टर का टिकट परमिशन के लिए काफी हैं। लेकिन उन श्रद्धालुओं को भी कंपलशरी हेल्थ सर्टिफिकेट जमा कराना जरूरी है।
 
 
 
बालताल और पहलगाम के रूट और समय की जानकारी इस प्रकार है।