@@INCLUDE-HTTPS-REDIRECT-METATAG@@ श्रीनगर में पुलिस पोस्ट पर हमला करने वाला आतंकी गिरफ्तार, शुक्रवार को हमले में एक पुलिसकर्मी हुआ था घायल

श्रीनगर में पुलिस पोस्ट पर हमला करने वाला आतंकी गिरफ्तार, शुक्रवार को हमले में एक पुलिसकर्मी हुआ था घायल

 
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़गाम में एक आतंकी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है, जिसने 2 दिन पहले शुक्रवार रात श्रीनगर के चानपोरा पुलिस पोस्ट पर गोलीबारी कर हमला किया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इस हमले की जिम्मेदारी  अल-उमर मुजाहिदीन ने ली थी। इसके बाद पुलिस ने गहन छानबीन शुरू की थी। आज बडगाम के चडूरा इलाके में पुलिस ने दोनों हमलावरों में से एक गिरफ्तार कर लिया है। इस आतंकी की पहचान मुश्ताक अहमद राठर के तौर पर हुई है। जिसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुई है। पुलिस ने दूसरे हमलावर आतंकी को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन तेज़ कर दी है। चानपोरा हमले में घायल पुलिसकर्मी फिरोज अहमद इस वक्त श्रीनगर के SKIIMS अस्पताल में भरती है।