इंडोनेशिया में चुनाव नतीज़ों के बाद भड़के दंगे, विपक्षी पार्टी ने किया हार स्वीकारने से इंकार, लगाया धांधली का आरोप, देखिए तस्वीरें और वीडियो
   22-मई-2019
 
 
 
मंगलवार को इंडोनेशिया में चुनाव आयोग ने मौजूदा राष्ट्रपति जोको विदोदो को दोबारा 55.5 फीसदी मतों के साथ विजयी घोषित किया तो विपक्षी उम्मीदवार प्रबोवो सुनिआंटो ने इस रिजल्ट को मानने से इंकार कर दिया। प्रबोवो ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। बस फिर क्या था इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता समेत कई बड़े शहरों में दंगे भड़क उठे। हारे हुए उम्मीरवार प्रबोवो के समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा और जगह-जगह हिंसा की। जिसके नतीजे में अब तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा घायल हो चुके हैं
 
 
 
प्रदर्शनकारियों ने जकार्ता में सैंकड़ों गाड़ियां फूंक डाली और पब्लिक प्रॉपर्टी को जमकर नुकसान पहुंचाया। इस हिंसक प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी सुरक्षाबलों के ऊपर पेट्रोल बॉम्ब और पटाखों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके नतीजे में सुरक्षाबलों को बल-प्रयोग करना पड़ा। जिसमें सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। राजधानी जकार्ता में 50 हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल के जवान तैनात किये गये हैं।
 
 
 

 
 
 
खबरों के मुताबिक विजयी उम्मीदवार विदोदो ने सुविआंतो को करीब 17 मिलियन से हराया है, जोकि कुल वोटरों का 15 फीसदी हिस्सा है। लेकिन हारने वाले उम्मीदवार जोकि एक्स-स्पेशल फोर्स कमांडर रह चुके हैं, प्रबोवो सुबिआंटो ने सोशल मीडिया के जरिये आरोप लगाया कि चुनाव में धांधली की गयी है, हालांकि ये धांधली कैसे हुई इसके सबूत प्रबोवो ने नहीं दिये। इसके बाद प्रबोवो समर्थकों ने सोशल मीडिया के जरिये प्रदर्शन के वीडियो शेयर किये, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों को बल-प्रयोग करते दिखाया जा रहा है। जिसके बाद प्रदर्शन औऱ हिंसक हो गये। सुरक्षाबलों पर भी प्रदर्शनकारिय़ों ने जमकर हमला किया। देखिए पुलिस की बस पर प्रदर्शनकारियों के हमले का वीडियो-
 
 
 
 
 
 
इस बीच देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 30 संभावित सुसाइड बॉम्बर्स को गिरफ्तार किया है, जोकि रिजल्ट के बाद हमले की तैयारी कर रहे थे। साथ ही एजेंसिंयों ने सुबिआंतो के कईं समर्थक रिटायर्ड जनरल औऱ कमांडर्स को भी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बीच सुबिआंतो ने इस चुनाव को देश की संवैधानिक न्यायालय में भी चुनौती देने की घोषणा की है।