गृह मंत्रालय का सीधा जवाब, अस्थायी है आर्टिकल 370
   26-जून-2019
 
 
 
जम्मू कश्मीर से संबंधित भारतीय संविधान के प्रावधान आर्टिकल 370 को लेकर मोदी सरकार की राय बेहद सपाट और स्पष्ट रही है। राज्य सभा में सांसदो द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब में भी गृह मंत्रालय से वहीं तथ्य दोहराया कि आर्टिकल 370 एक टेम्परेरी और ट्रांज़िसनल प्रोविज़न है। यानि देर-सवेर इसका हटना संविधान के अनुरूप तय है। दरअसल ताजा मामले में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, सुखराम सिंह यादव और विशम्भर प्रसाद निषाद के अलावा बीजेपी सांसद प्रभात झा ने आर्टिकल 370 की मौजूदा संवैधानिक स्थिति की स्पष्टता का सवाल पूछा था। जिसके जवाब में गृह मंत्रालय ने सीधे शब्दों में 370 को अस्थायी प्रवाधान करार दिया है। देखिए पहली तस्वीर छाया वर्मा के सवाल का जवाब और दूसरी तस्वीर प्रभात झा का सवाल और जवाब-