भारत की बड़ी डिप्लोमैटिक जीत, एशिया पैसिफिक ग्रुप के चीन-पाकिस्तान समेत तमाम 55 देशों ने किया UNSC में नॉन-परमानेंट सीट के लिए समर्थन
   26-जून-2019

 
 
यूनाइटेड नेशंस में भारत ने एक और बड़ी डिप्लोमैटिक जीत हासिल की है। एशिया पैसिफिक ग्रुप के तमाम 55 देशों ने UNSC में साल 2021-2022 के 2 साल के टर्म के लिए तय नॉन परमानेंट सीट का समर्थन किया है। खास बात ये हैं कि समर्थन करने वाले देशों में चीन, पाकिस्तान, ईरान, जापान, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं। चीन और पाकिस्तान के समर्थन को बड़ी डिप्लोमैटिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिध सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट कर तमाम देशों का आभार व्यक्त किया है।
 
 
भारत इससे पहले यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में अस्थायी सदस्य के तौर पर 1950-51, 1957-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में चुना जा चुका है। भारत सरकार ने किर्गीस्तान में पिछले महीने हुई शंघाई कॉपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन की बैठक के दौरान ही 2 साल टर्म के लिए लॉबिंग शुरू कर दी थी। जिसका नतीजा सफल रहा। अक्टूबर 2010 में भारत यूएन में 2011-12 टर्म के लिए 190 में से 187 वोट पाने में सफल रहा था।