जम्मू कश्मीर में पैराशूट रेजीमेंट के साथ 2 महीने की आर्मी ट्रेनिंग लेंगे लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी
   21-जुलाई-2019
 
 
 
 
इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह सिंह वेस्टइंडीज में होने वाली क्रिकेट सीरिज से छु्ट्टी लेकर अगले 2 महीनों के लिए जम्मू कश्मीर में आर्मी ऑप्स की ट्रेनिंग लेंगे। इसके लिए आर्मी जनरल विपिन रावत ने परिमशन दे दी है। धोनी अपनी टेरिटोरियल आर्मी की रेजीमेंट पैराशूट रेजीमेंट की स्पेशल ट्रेनिंग में हिस्सा लेंगे। हालांकि धोनी को रीयल ऑपरेशन में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होगी। आपको बता दें कि पैराशूट रेजीमेंट में ही लेफ्टिनेंट कर्नल की ऑनरेरी रैंक के अधिकारी हैं। धोनी को 2011 में ये रैंक दी गयी थी।
 
 
पैराशूट रेजीमेंट का हेडक्वार्टर यूं तो बंगलुरू में हैं, लेकिन धोनी की बटालियन 106, इंफैंट्री बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात है।
 
 
धोनी इससे पहले 2015 में आगरा में स्पेशल फोर्सेस के साथ ट्रेनिंग में हिस्सा ले चुके हैं। जहां धोनी ने पैराट्रूपर के तौर पर क्वालिफाई करते हुए 5 जंप सफलतापूर्वक लगाये थे। जिसमें धोनी ने 5वीं जंप 1250 फीट से लगाई थी। एक महीने की ट्रेनिंग के दौरान धोनी ने एक आम सैनिक की तरह पूरा अनुशासन फॉलो किया था। सुबह ड्रिलिंग से लेकर अपना पैराशूट फोल्ड करने तक सब कुछ धोनी खुद ही करते थे। यहां धोनी ने हथियारों की ट्रेनिंग भी ली थी।
 
 

 
 
 
धोनी का इंडियन आर्मी के प्रति समर्पण हमेशा से रहा है, वो जम्मू कश्मीर में इससे पहले कईं बार आर्मी के कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकें है। हाल ही में अपने दस्तानों पर बलिदान डैगर के चलते भी धोनी सुर्खियों में आये थे। अगले 2 महीनों की ट्रेनिंग भी इसी समर्पण को साबित करती है।