UNSC में करारी हार के बाद कश्मीर के बहाने विदेशी सैर सपाटे में मस्त हैं इमरान के मंत्री, शॉपिंग और फैशन शो में जमकर अय्याशी! नाराज़ पाकिस्तानियों ने किया अंडों से हमला
   19-अगस्त-2019
 
 
 
 
 
पाकिस्तान सरकार में रेल मंत्री और आर्मी के खासमखास शेख रशीद अहमद 16 अगस्त को 3-4 दिन के दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे थे। जहां वो कश्मीर मसले पर भारत के खिलाफ कैंपेन में हिस्सा लेना था। लेकिन शेख रशीद ने एक प्रैस कांफ्रेंस तो की, लेकिन इसके बाद सिर्फ दिखाई दिये 7-स्टार मॉल में शॉपिंग करते हुए, कैफे में फुरसतिया मस्ती करते हुए और फिर दिखायी दिये 7 स्टार होटल ibis में आयोजित फैशन शो में...। देखिए कुछ तस्वीरें-
 
 
 


 
 
  
इस दौरान ऐसे ही लंदन एक शो में जब एक पाकिस्तानी चैनल ने पूछा तो शेख रशीद ने अपने सैरसपाटे को पाकिस्तानी इकॉनोमी से जोड़ दिया।
 
 
 
 
 
 
जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुनिया भर में कैंपेन शुरू करने का ऐलान किया था। इसके लिए पाकिस्तान ने कई मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को यूरोप के अलग-अलग देशों में भेजा हुआ है। लेकिन जिस तरीके से यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में पाकिस्तान को जबरदस्त झटका लगा है, उनके मंत्रियों को समझ आ गया है कि कश्मीर प्रोपगैंडा उनका सफल नहीं हो पायेगा। लिहाजा इमरान खान के ये मंत्री इन देशों में सैरसपाटे और मस्ती में मशगूल हैं।
 
 
 
 
इधर पाकिस्तानी मायूसी हैं कि आखिर इतना बड़ा अमला लगा है फिर भी कोई पाकिस्तान के साथ खड़ा होने को तैयार क्यों नहीं है। संडे को पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद, पीटीआई के सीनेटर फैसल जावेद और ब्रिटिश-पाकिस्तानी बिजनेसमैन अनील मुसर्रत जब एक होटल से निकल रहे थे तो उनके ऊपर अंडे फेंके। जिससे बताया जा रहा है कि शेख रशीद की आंख घायल हो गयी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के साइंस मिनिस्टर फवाद चौधरी में पिछले एक हफ्ते से यूरोप में हैं, जहां बताया जा रहा कि वो यूरोपियन देशों में कश्मीर प्रोपगैंडा को उठाने में जुटे हैं। लेकिन अभी तक पाकिस्तान की सुनने को कोई तैयार नहीं है। जब कोई सुनने वाला नहीं तो मंत्री मस्ती नहीं करेंगे, तो टाइम पास कैसे होगा।