जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी, दर्जनों विकास योजनाओं का किया उद्घाटन
   21-जनवरी-2020

jk_1  H x W: 0
 
जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा लगातार जारी है। मंगलवार को भी कई केंद्रीय मंत्री जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। 25 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 36 केंद्रीय मंत्री अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे और अनेकों विकास योजनाओं को हरी झंडी दिखायेंगे। बीते 3 दिनों में 10 से ज्यादा केंद्रीय मंत्रियों ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों का दौरा किया है और अनेकों विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। सालों से विकास कार्यों से वंचित स्थानीय नागरिक नई विकास परियोजना कार्यों से खुश है और केंद्र सरकार को धन्यवाद कह रहे है।
 
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मंगलवार को श्रीनगर के दौरे पर है। नकवी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि हिमायत कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के लिए 16 करोड़ रूपये की राशि दी गई है। साथ ही 12 हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि सांबा और अवंतीपोरा में एम्स स्थापित किया जा रहा है। नकवी ने कहा कि श्रीनगर में कौशल विकास से कश्मीरी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे है।
 
 
 
 
केंद्रीय राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को अपने दौरे के दौरान जम्मू के भगवती नगर इलाके में एक इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में साइक्लिन ट्रैक एंड योग सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
 
 
 
विकास योजनाओं का उद्घाटन
 
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया और जम्मू में स्पोर्ट्स स्टेडियम की आधारशिला रखी है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर का भी दौरा किया और ब्लॉक प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं की उद्दाटन किया।
 
 
 
 
 
 
केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह ने डोडा जिले में दौरा किया और विभिन्न जिलों से संबंधित बिजली विभाग की विभिन्न मेगा परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
 
 
 
 
केंद्रीय मंत्री डॉ. एमएन पांडे ने ब्लॉक डांसल में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और डांसल ब्लॉक में कौशल विकास केंद्र खोलने का निर्देश दिया।
 
 
 
 
 
 
वहीं केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जनआयोग योजना के अंतर्गत अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले को सम्मानित किया।
 
 
 
 
 
 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रियासी जिले में रैली की और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को उन्होंने तुरंत समाधान निकाला और जिला प्रशासन को इसके लिये आदेश दिया।
 
 
 
 
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनको संबोधित करते हुये कहा कि जम्मू-कश्मीर “देश का नूर” है। अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद सभी जम्मू-कश्मीरवासी नया सूर्योदय देखते है। उन्होंने कहा कि 370 निरस्त होने के साथ ही केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में की परियोजना को मंजूरी दे दी है।
 
 
 
 
केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरली धरन ने बिलवार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण हाट और विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
 
 
 
 
केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और मरहल, भलवाल में सड़कों का शिलान्यास किया।
 
 
 
केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने अपने दौरे के दौरान स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और पशुपालन . डेयरी, जैसी अनेक परियोजनाओं का उद्दघाटन किया।
 
 
 
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने दौरे के दौरान ब्लॉक पौनी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक में सड़क, कुंआ जैसी जरूरी कार्यों का उद्घाटन किया।