DDC चुनाव के तीसरे चरण में 50.53 फीसदी लोगों ने किया मतदान, पहली बार वोट डालने पहुंचे पाकिस्तानी शरणार्थियों ने जताई खुशी

04 Dec 2020 20:01:09


DDC_1  H x W: 0

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण का मतदान भी खत्म हो गया है। तीसरे चरण में भी राज्य के नागरिकों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 50.53 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। सबसे ज्यादा वोटिंग जम्मू संभाग के रियासी जिले में हुई है, जहां पर 75.20 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। वहीं कश्मीर संभाग के कुलगाम में सबसे ज्यादा 64.45 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं इस बार भी साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले में सबसे कम 10.87 फीसदी मतदान हुआ है। कश्मीर घाटी में भारी ठंड के बावजूद बुजुर्ग,महिलाएं और पुरूष अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने जमीनी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे पाकिस्तान शरणार्थियों, वाल्मिकी और गुरखा आदि समुदाय के लोगों ने खुशी जताई और अनुच्छेद 370 निरस्त करके उन्हें वोट का अधिकार दिलाने के लिए सरकार को धन्यवाद कहा। बता दें कि राज्य की 280 सीटों पर आठ चरणों में मतदान हो रहे हैं। 28 नवंबर को पहले चरण, 1 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान खत्म हुआ है। जिसके बाद आज यानी 4 दिसंबर को तीसरे चरण का मतदान खत्म हुआ है। यह चुनाव प्रकिया 19 दिसंबर तक चलेगी,जबकि 22 दिसंबर को मतगणना होगा।
 


 
 
 

जानिए किस जिले में कितने लोगों ने किया मतदान
 
 

•    कुपवाड़ा 46.25

•    बांदीपोरा 56.73
•    बारामूला 30.94
•    गांदरबल 24.69

•    बडगाम 50.18
•    पुलवामा 10.87
•    शोपियां 22.68
•    कुलगाम 64.45
•    अनंतनाग 21.64
•    किश्तवाड़ 70.35
•    डोडा 59.51
•    रामबन 64.79
•    रियासी 75.20

•    कठुआ 62.18
•    सांबा 70.15
•    जम्मू 70.44
•    राजौरी 72.81
•    पुंछ 72.18



Powered By Sangraha 9.0