नागरिकता संशोधन कानून भारत का अंदरूनी मामला- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
   25-फ़रवरी-2020

trump_1  H x W:
 
नागरिकता संशोधन कानून भारत का अंदरूनी मामला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर हमारी कोई चर्चा नहीं हुई। ट्रंप ने कहा कि हमने धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी चाहते हैं कि लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता मिले। उन्होंने इस पर वास्तव में बहुत कड़ी मेहनत की है। मैंने व्यक्तिगत हमलों के बारे में सुना लेकिन मैंने इसकी चर्चा नहीं की, यह भारत पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि बाकी देशों की तुलना में भारत में ज्‍यादा धार्मिक आजादी है। धार्मिक आजादी की दिशा में भारत अच्‍छा काम भी कर रहा है।
 
 
 
 
पाकिस्तान परस्त आतंक को लेकर ट्रंप ने कहा कि हमने लगातार बढ़ रहे आतंकवाद को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कोई सवाल नहीं यह एक समस्या है। पीएम मोदी इस समस्या को दूर करने के लिए काम कर रहे है। ट्रंप ने कहा कि मैं आतंकवाद खत्म करने के लिए भारत की हर संभव मदद करूंगा।
 
 
 
 
सीएए को लेकर पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर ट्रंप ने कहा कि मैं इंडिया से अपनी यात्रा समाप्त करके जाने वाला हूं। मुझे उम्मीद है कि भारत जो भी फैसला लेगा वह नागरिकों के लिए अच्छा होगा।
 
 
कश्मीर मुद्दे को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने उस बारे में कुछ नहीं कहा (मध्यस्थ होने के नाते)। उन्होंने कहा कि कश्मीर स्पष्ट रूप से भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ी समस्या है, वह अपनी समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रहे है।
 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपनी भारत यात्रा पर कहा कि हमें भारत आकर बहुत ही आनंद आया। हमारी शानदार बैठकें हुई है, यह एक जबरदस्त देश है। मुझे जितना लगता था उससे कही ज्यादा वह हमें पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री और मेरे बीच एक महान रिश्ता है।