अक्षय कुमार ने 25 करोड़, टाटा ग्रुप ने 1500 करोड़ सहायता राशि का किया ऐलान, देखिए किन-किन हस्तियों ने दिया कितना दान
    28-मार्च-2020

akshay kumar, Ratan Tata_
 
 
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगातार देश के नेता,अभिनेता और उद्योगपति आगे आकर देश की मदद कर रहे है। इसी क्रम में टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने शनिवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि देश को कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए टाटा ट्रस्ट 500 करोड़ रुपये की मदद करेगी। वहीं टाटा सन्स ने भी 1000 करोड़ रुपये दान करने का ऐलान किया है। रतन टाटा ने ट्वीट करके लिखा कि कोविड-19 सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है, जिसका हम सब बहादुरी से सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि टाटा ट्रस्ट और टाटा समूह लोगों की जरूरतों को पूरा करके ही आगे बढ़ी है। यह वक्त पिछले समयों से ज्यादा कठिन है।
 
 
वहीं शनिवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने भी कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए पीएम रिलीफ़ फंड में 25 करोड़ रुपये दिये है। अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।
 
 
इससे पहले भी कई उद्योगपतियों ने भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दान किया है। जिसमें विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेम ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए 50,000 करोड़ और मेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़, महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने एक महीने की पूरी सैलरी और पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने 5 करोड़ रुपये की राशि का ऐलान किया था।
 
 
कपिल शर्मा ने भी पीएम रिलीफ फंड में 50 लाख रुपये की राशि दी है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।
 
 
 
सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपये की राशि दान की है। जिसमें से 25 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए है।
 
दक्षिण भारत के अभिनेता प्रभास ने पीएम रिलीफ फंड में 3 करोड़ की राशि दी है। साथ ही उन्होंने 50-50 लाख रुपये की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड में दिये है। वहीं अभिनेता पवन कल्याण ने भी पीएम रिलीफ फंड के लिए 1 करोड़ रुपये और 50-50 लाख रुपये की राशि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड में दिये है।
 
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा ने भी शनिवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि भाजपा के सभी सांसद और विधायक कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए पीएम रिलीफ फंड में अपने 1 माह की सैलरी दान करेंगे।