J&K में कोरोना वायरस का कहर जारी, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 92
   04-अप्रैल-2020

JK_1  H x W: 0
 

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रोहित कंसल ने शनिवार  की शाम को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित 17 और पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें 14 कश्मीर और 3 जम्मू संभाग के है। उन्होंने बताया कि इनमें कुछ मरीज दूसरे संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये थे, वहीं कुछ दिल्ली में हुए तब्लीगी जमात मरकज में हिस्सा लिए थे। सभी मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बता दें कि इन 17 मरीजों सहित राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित होने वाले मरीजों की संख्या 92  हो गई है।  जिसमें से 3 नागरिक ठीक हुए है, वहीं 2 अन्य नागरिकों की इलाज के दौरान मौत हुई है। प्रशासन कोरोना वायरस को राज्य में फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
 
 
 
 
 

बता दें कि बीते दिनों विदेश और दूसरे राज्यों से आए कई यात्री अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपा कर राज्य में प्रवेश किये थे। जिसके कारण राज्य में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रशासन ने कई 34 इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया है। साथ एहतियातन हजारों नागरिकों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा है।