वियतनाम में मिला 9वीं सदी में स्थापित विशाल शिवलिंग, ASI ने खोज़ी भारत-वियतनाम के साझे सांस्कृतिक इतिहास की एक और कड़ी
   27-मई-2020
MY SON_5  H x W
 
 
 
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने वियतनाम में एक संरक्षण प्रोग्राम के तहत एक बड़ी खोज कर सफलता हासिल की है। एएसआई की टीम को चाम टेम्पल कॉम्प्लेक्स में खुदाई के दौरान एक विशाल शिवलिंग मिला। जोकि बलुआ पत्थर से बना है और एक मॉनोलिथिक यानि एकल पत्थर से बना शिवलिंग है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये विशाल शिवलिंग 9वीं सदी के आसपास बनाया गया होगा। एएसआई की इस खोज़ की जानकारी खुद भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर साझा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसे भारत और वियतनाम के बीच की साझी सभ्यता की कड़ी बताया।
 
 
 
 
 
 

ये शिवलिंग चंपा (चाम) मंदिर परिसर में मिला है। इस मंदिर को वियतनाम के महान राजवंश चंपा के शासनकाल के दौरान बनाया था। जिसने वियतनाम में चौथी सदी से लेकर 13वीं तक वियतनाम में शासन किया था। चंपा राजवंश वियनाम में सबसे महान स्वर्णकाल माना जाता है। इस दौरान माई सन हेरिटेज साइट में यहां पर अनेकों हिंदू मंदिरों को बनाया गया। जिनके संरक्षण का कार्य फिलहाल जारी है।
 
 
 
 

MY SON_4  H x W 
 
UNESCO हेरिटेज साइट माई सन में स्थापित चाम (चंपा) मंदिर परिसर
 
 
दरअसल ये विशाल शिवलिंग वियतनाम कुआंग नाम प्रांत में स्थित की यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट माई सन (My Son) में मिला है। जहां पर चाम मंदिर परिसर में एएसआई की टीम संरक्षण एवं मरम्मत के एक प्रोग्राम में जुटी है। 4 सदस्यीय एएसआई की ये टीम पिछले 3 साल से यहां मंदिर परिसर के संरक्षण एवं मरम्मत का काम कर रही है। इससे पहले भी यहां अन्य 6 शिवलिंग मिल चुके हैं। लेकिन ये ताज़ा खोज़ बेहद महत्तवपूर्व मानी जा रही है।
 
 

MY SON_3  H x W
 

MY SON_1  H x W 
 शिवलिंग के आसपास खुदाई का काम करती एएसआई की टीम
 
 
 
1903-04 के दौरान फ्रांसीसी विशेषज्ञों की एक टीम ने इस मंदिर परिसर को खोजा था। उस दौरान फ्रांसीसी पुरातत्विदों की टीम ने भी यहां विशाल शिवलिंग के होने की संभावना व्यक्त की थी। लेकिन तब साधनों के अभाव के कारण ये खोजा न जा सका। इसके बाद वियतनाम की राजनीतिक उठापटक और युद्ध के चलते ये खोज कभी संभव नहीं हो पायी। बल्कि इस दौरान ये मंदिर परिसर और क्षतिग्रस्त होता गया। लेकिन मौजूदा भारत सरकार ने वियतनाम सरकार के साथ मिलकर एक डेवलपमेंट पार्टनरशिप डिविजन बनायी। जोकि दोनों देशों के बीच साझी संस्कृति की खोजबीन औऱ उसके संरक्षण का काम कर रही है।
 
 

MY SON_2  H x W