पाकिस्तान आर्मी ने शुरु किया नया धंधा, बकरीद पर जिबह के लिए फौजी कसाई सर्विस लॉन्च
   14-जुलाई-2020
pk_1  H x W: 0
 
 
 
पाकिस्तान आर्मी जंग लड़ने में भले ही हमेशा नाकाम रही हो। लेकिन अपने देश ही में हरेक सफल बिजनेस में कब्जा करने में पाकिस्तान आर्मी हमेशा कामयाब रही है। आज आर्मी पाकिस्तान में 50 से ज्यादा सेक्टर में सफल बिजनेस चला रही है। जिसमें रीयल स्टेट से लेकर सीमेंट फैक्ट्रियां तक शामिल हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान आर्मी ने सर्विस सेक्टर में भी हाथ आजमाने का फैसला किया है और इस बकरीद से ठीक पहले आर्मी ने “जाबिहा” सर्विस यानि कुर्बानी के लिए जिबह करने के लिए कसाई सर्विस लॉन्च की है। इस नये वेंचर को फौजी मीट लिमिटेड के बैनर तले लॉन्च किया गया है, जो मीट प्रोसेसिंग सेक्टर में आर्मी की एक बड़ी मुनाफे वाली कंपनी है। इस नयी सर्विस के लिए आर्मी ने ‘Make Zabeeha Your Qurbani Partner’ कैंपेन शुरु किया है।
 
 
आमतौर पर लोग बकरीद जैसे मौके पर लोकल कसाई से कुरबानी वाले जानवर को जिबह करवाते है। जोकि एक गैर-संगठित सर्विस सेक्टर है। लेकिन पाकिस्तानी आर्मी ने इसको भी मुनाफे वाला सौदा मानते हुए अपना संगठित धंधा लॉन्च कर दिया है। इस बार बकरीद 31 जुलाई या 1 अगस्त को मनायी जाने वाली है। इससे ठीक पहले लोगों तक पहुंचने के लिए आर्मी ने ‘Make Zabeeha Your Qurbani Partner’ कैंपेन को एसएमएस और डिजिटल मीडिया के जरिये धुंआधार लोगों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।
 
 
 
 
pk_1  H x W: 0
 
 
 

ये हैं पाकिस्तानी आर्मी के बिजनेस वेंचर्स:
 
 
 
दुनिया जानती है कि पाकिस्तान में आर्मी ही असली सरकार है। लेकिन सच ये है कि आर्मी ही वहां की सबसे बड़ी बिजनेस कंपनी भी है। देश के हरेक मुनाफेदार सेक्टर में आर्मी की कपंनियों का कब्ज़ा है। इन कंपनियों की सीधी कमान मौजूदा आर्मी ऑफिसर या फिर रिटायर्ड ऑफिसर्स के हाथों में होती है। चीनी मिल हों, सीमेंट फैक्ट्री हों या फिर फिल्में.. हरेक सेक्टर में पाकिस्तानी आर्मी का सिक्का चलता है। आधिकारिक आंकड़ों की माने तो 50 से ज्यादा उपक्रम हैं, जोकि आर्मी सीधे चलाती है। इनमें से कुछ जानी-मानी कंपनियां ये हैं-
 
1. Army Welfare Sugar Mills, Badin
2. Askari Project (shoe and woollen), Lahore
3. Army Welfare Mess and Blue Lagoon Restaurant, Rawalpindi
4. Real estate comprising three small housing schemes in Lahore, Badaber and Sangjani
5. Askari General Insurance Co Ltd Rawalpindi
6. Askari Aviation Services, Rawalpindi
7. MAL Pakistan Ltd Karachi
8. Askari Guards (Pvt) Ltd, head office (HO) in Rawalpindi
9. Askari Fuels (CNG) with HO in Rawalpindi
10. Askari Seeds, Okara
11. Askari Enterprises, Rawalpindi
12. Fauji Security Services (acquired from Fauji Foundation), HO in Rawalpindi
13. Askari Apparel, Lahore
14. Askari Lagoon, Faisalabad.
15. The projects/units under Fauji Foundation are:
16. Fauji Cereals
17. Foundation Gas
18. Fauji Fertiliser Company Ltd
19. Fauji Cement Co Ltd
20. Fauji Oil Terminal and Distillery Co Ltd
21. Fauji Kabirwala Power Company Ltd
22. Foundation Power Co (Dharki) Ltd
23. Askari Cement Ltd
24. Askari Bank Ltd
25. Foundation Wind Energy (I and II) Ltd
26. Noon Pakistan Ltd Lahore
27. Fauji Meat Ltd
28. Fauji Fertiliser Bin Qasim Ltd
29. Fauji Akbar Partia Marine Terminal Ltd, HO in Karachi.
30. Shaheen Airport Services
31. Shaheen Aerotraders
32. Shaheen Knitwear
33. Shaheen Complex, Karachi
34. Shaheen Complex, Lahore
35. Shaheen Medical Services
36. Hawk Advertising
37. Fazaia Welfare Education School System
38. SAPS Aviation College
39. Air Eagle Aviation Academy
40. Shaheen Welfare Housing Scheme, Peshawar.
41. Two stud farms in Pakpattan and Okara