इंडिया में चायनीज़ एक्सपोर्ट को बड़ा झटका; DHL के बाद FedEX ने बंद की चीन से भारत आने वाली शिपमेंट सर्विस
   02-जुलाई-2020

FedEX_1  H x W:
 
पहले DHL और अब FedEX ने चीन से भारत आने वाली शिपमेंट सर्विस अस्थायी रूप से सस्पेंड करने का फैसला किया है। FedEX के आधिकारिक बयान के मुताबिक- "हम चीन से भारत के लिए की जाने वाली पिक-अप सर्विस को कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनज़र अस्थायी रूप से बंद कर रहे हैं। हम स्थिति पर नज़र बनाये रखेंगे और हालात सामान्य होने पर सर्विस दोबारा शुरू करेंगे।" बयान से स्पष्ट है कि FedEX ने कोविड-19 के चलते सर्विस बंद की है। लेकिन चीन ने आरोप लगाया है कि चीन से भारत आने वाले शिपमेंट को क्लियरेंस नहीं दी जा रही है। इसीलिए कंपनियां ये पिक-अप सर्विस बंद कर रही हैं।
 
दरअसल गलवान में चीन द्वारा हमले के बाद भारत चीन को हर स्तर पर घेरने में जुटा है। हाल ही में भारत ने 59 चायनीज़ मोबाइल एप्स को बंद कर भारत ने चीन को स्पष्ट संदेश दिया था, कि आने वाले दिनों में चीन के लिए रास्ता आसान नहीं होने वाला।
 
 

FedEX_1  H x W: 
 
इसी का नतीज़ा है कि चीन से भारत आ रहे एक्सपोर्ट गुड्स की चेकिंग बढ़ा दी गयी है। पूरी जांच-परख के बाद ही चायनीज़ गुड्स को भारत में क्लियरेंस दिया जा रहा है। जिसके नतीज़े में एक औऱ बड़ी शिपमेंट कंपनी DHL ने 26 जून को चीन, हांगकांग और मकाउ से भारत के आने वाले गुड्स की पिक-अप सर्विस पर कम से कम 10 दिन के लिए रोक लगा दी थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चायनीज़ गुड्स की क्लियरेंस के लिए तमाम पेपर्स, एंट्री बिल और इन-वॉयस स्पि्स को ठीक से चेक किया जा रहा है।
 
आपको बता दें कि भारत औऱ चीन के बीच 2019 में 90.35 बिलियन डॉलर द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। जिसमें चीन का एक्सपोर्ट बिजनेस करीब 80 फीसदी रहा। जबकि भारत का चीन में एक्सपोर्ट मात्र 20 फीसदी के आसपास था। यानि चीन के साथ भारत का ट्रेड डेफिसिट करीब 60 फीसदी का है। जिसपर अब सवाल खड़े किये जाने लगे हैं।