पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल नियुक्त, आज ही शपथ ग्रहण की संभावना

06 Aug 2020 10:54:14
MS_1  H x W: 0
 
 
 
बीती रात जम्मू कश्मीर में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। देर रात उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसको राष्ट्रपति ने तुरंत स्वीकार कर लिया। सुबह राष्ट्रपति भवन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और गाज़ीपुर से सांसद रहे मनोज सिन्हा की नियुक्ति की घोषणा कर दी। ताज़ा जानकारी के मुताबिक मनोज सिन्हा गुरुवार दोपहर को ही जम्मू कश्मीर पहुंच सकते हैं और देर शाम तक हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल उनको शपथ ग्रहण करायेंगी। पहले खबर मिली थी कि मनोज सिन्हा 
10 अगस्त तक ग्रहण कर लेंगे। लेकिन ताज़ा घटनाक्रम तेज़ी से बदल रहा है। 
 
 
 
61 वर्षीय मनोज सिन्हा यूपी के गाजीपुर निवासी है, जिन्होंने करियर की शुरुआत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से की। यहीं आईआईटी-बीएचयू से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बी-टेक और एम-टेक की पढाई पूरी की। सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद मनोज सिन्हा 3 बार लोकसभा के सांसद रहे। 2014 में गाज़ीपुर लोकसभा सीट से जीतने के बाद उन्होंने मोदी 1.0 सरकार में रेल राज्यमंत्री बनाया गया। बाद में उनको संचार मंत्री का स्वतंत्र प्रभार भी दिया गया। मनोज सिन्हा की क्षमता और राजनीतिक कद इतना बढ़ गया था कि 2017 में उन्हें यूपी को मुख्यमंत्री तय माना जा रहा था। इसके 2019 के चुनाव में मनोज सिन्हा अपने धुरविरोधी समाजवादी पार्टी के अफजल अंसारी से चुनाव हार गये। इसके बाद भी मनोज सिन्हा की राजनीतिक क्षमता को देखते हुए उनको किसी पद पर नियुक्त करने की आशा लंबे समय से की जा रही थी। जोकि बीती रात सच साबित हुआ।
 
 

DF_1  H x W: 0  
 
 
 
 
इस बीच खबर है कि निवर्तमान उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को नया सीएजी नियुक्त किया जा सकता है। मौजूदा सीएजी राजीव महर्षि जल्द ही पद से रिटायर होने वाले हैं। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0