पाकिस्तान ने बीते 24 घंटे में दूसरी बार किया सीजफायर उल्लंघन, गुरेज सेक्टर में फिर दागे गोले
   18-सितंबर-2020


LOC_1  H x W: 0

पाकिस्तान ने बीते 24 घंटे में दूसरी बार नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार की दोपहर बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में सेना की चौकियों को निशाना बनाकर अचानक गोलाबारी शुरू कर दी और मोर्टार से गोले दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। दरअसल पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा है। इसीलिए पाकिस्तान लगातार सीमापार से गोलाबारी कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना चौकन्नी है और घुसपैठियों के खिलाफ लगातार जवाबी कार्रवाई कर रही है।
 
 

 


बीते गुरुवार की शाम को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी गोलाबारी में एक भारतीय जवान घायल हुआ था, वहीं 3 मकान क्षतिग्रस्त हुये थे। घायल जवान का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है।  
 
 
 
LOC_1  H x W: 0
 
 
 पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हुये मकान