बांग्लादेश के विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
   24-नवंबर-2021

ggg_1  H x W: 0
 
बांग्लादेश में 16 दिसंबर को आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम में इस बार भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। बांग्लादेश सरकार के इस निर्णय का कई बुद्धिजिवियों ने स्वागत किया है।
 
16 दिसंबर को ढाका जाएंगे राष्ट्रपति
 
दरअसल, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पाकिस्तान से 1971 में बांग्लादेश को मिली आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद के आमंत्रण पर 16 दिसंबर को ढाका जाएंगे।
 
'भारत ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना खून बहा कर दी थी कुर्बानी'
 
बांग्लादेश इस्लामिक यूनिटी एलायंस के अध्यक्ष मिस्बाहुर रहमान चौधरी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार सर द डेली ऑब्जर्वर के संपादक इकबाल शोभान चौधरी ने भारत के राष्ट्रपति को आमंत्रण भेजने के निर्णय का स्वागत किया। रहमान चौधरी ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना खून बहा कर कुर्बानी दी है। भारत के राष्ट्रपति को आमंत्रित करना गर्व की बात है।
 
आगे जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि चीन के उइगर प्रांत में हजारों मुसलमानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। एक मस्जिद को गिरा कर वहां शौचालय का निर्माण किया गया है लेकिन मौलाना रोनी समेत तथाकथित पाकिस्तान समर्थक जमात पंथ के बुद्धिजीवी चीन में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार पर खामोश हैं। उनकी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सही तरीके से प्रबंधन किए बिना अपने फायदे के लिए आम लोगों को गुमराह करना बंद करना जरूरी है।
 
पाकिस्तान परस्तों के प्रति होना होगा सख्त
 
वार्ता के दौरान इकबाल शोभान चौधरी ने कहा कि पत्रकारों को भी कई मामलों में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों में भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं। देर हुई तो भारत के प्रधानमंत्री के 26 मार्च के दौरे के दौरान प्रदर्शन जैसे हालात बन सकते हैं। हमें पाकिस्तान परस्तों के प्रति सख्त होना होगा।