उत्तरी सिक्किम में सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ; 16 जवान बलिदान 4 घायल

23 Dec 2022 15:57:44
  
Indian Army Truck Accident In North Sikkim
 
 
Army Truck Accident: उत्तरी सिक्किम से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहाँ जवानों से भरा सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में सेना 13 JCO, 3 जवान समेत कुल 16 जवान बलिदान हो गए हैं। इसके अतिरिक्त बताया जा रहा है कि 4 जवान गहयल भी हैं जिन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुँचाया गया हिया जहाँ उनका इलाज जारी है।
 
 
भारतीय सेना ने हादसे को लेकर दिए अपने बयान में कहा कि 23 दिसंबर 2022 को जेमा, उत्तरी सिक्किम में सेना का एक ट्रक का दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुखद सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 वीरों ने अपनी जान गंवाई है। हादसे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख व्यक्त किया है। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वाहन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के जरिए शवों और घायल जवानों को बाहर निकाल रही है।
 
 
 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के उत्तरी इलाके में हुई भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, 'उत्तरी सिक्किम में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवानों के बलिदान पर गहरा दुख है। देश उन जवानों की सेवाओं और समर्पण के लिए कृतज्ञ है। बलिदानियों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। जो जवान इस हादसे में घायल हुए हैं, उनके मैं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' 
 
 
 
 
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0