ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता में हुआ वृद्धि, 800 किमी के लक्ष्य पर प्रहार करने में होगा सक्षम
भारत अपने 'ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल' की ताकत बढ़ाने जा रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत बढ़ाने के बाद अब इसकी मारक क्षमता 800 किलोमीटर तक हो जाएगी। सॉफ्टवेयर में अपग्रेड करने के बाद से यह मिसाइल 800 किलोमीटर तक की रेंज में अपने दुश्मनों को तबाह कर सकेगी।
300 से बढ़ा कर 500 किलोमीटर की गई थी मारक क्षमता
पहले इस मिसाइल की मारक क्षमता 300 किलोमीटर तक हुआ करती थी जिसे बाद में बढ़ा कर 500 किलोमीटर तक किया गया। लेकिन अब इसमें और सुधार करते हुए इसकी मारक क्षमता को 800 किलोमीटर किया जा रहा है।
भारतीय वायु सेना ने अपने 40 सुखोई विमानों पर किया है ब्रह्मोस मिसाइल को फिट
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को लड़ाकू विमान 'सुखोई 30-MKI' में फिट किया गया है। लड़ाकू विमानों की मदद से इस मिसाइल को ऊंचाई से अधिक दूरी तक छोड़ा जा सकता है। बता दें कि भारतीय वायु सेना ने अपने 40 सुखोई विमानों पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को फिट किया है। यह मिसाइल ज्यादा घातक और ज्यादा दूर तक दुश्मनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
ताजा मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला कि मिसाइल के सॉफ्टवेयर में अप्रगेड करने से ही इसकी क्षमता 300 से 500 किलोमीटर तक हो गई। मिसाइल में किसी तरह की कोई खास तब्दीली नहीं करनी पड़ी थी। लिहाजा अब इस मिसाइल की क्षमता को 500 से 800 किलोमीटर तक करने में सफलता मिली है।
ब्रह्मोस मिसाइलों को अपग्रेड करने पर लगातार काम कर रहा है भारत
भारत अपने ब्रह्मोस मिसाइलों को अपग्रेड करने पर लगातार काम कर रहा है। बीते शनिवार को इस मिसाइल का INS युद्धपोत से इसका सफल परीक्षण किया गया था। इस दौरान ब्रह्मोस मिसाइल ने अपने ठिकाने पर बिल्कुल सटीक वार किया था। ब्रह्मोस मिसाइल आवाज की गति से 3 गुना तेज यानी 2.8 मैक की रफ्तार से उड़ती है। सिर्फ इतना ही नहीं यह मिसाइल रडार को भी चकमा दे सकती है।